Flat 20% off on all PREPAID orders

Flat 20% off on all PRE PAID Offers

Omicron Variant: कोरोना की दूसरी लहर डेल्टा प्लस से कई गुना खरतनाक है ? नया वेरिएंट ओमिक्रॉन !

इस समय पूरी दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है, यह दूसरी लहर डेल्टा प्लस से 6 गुना अधिक खतरनाक बताई जा रही है| यही वजह है कि यह वेरिएंट 11 दिनों के अंदर 33 देशों में अपने पैर जमा चूका है। इसका सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका से 24 नवंबर को आया था जिसका असर अब भारत देश तक पहुंच गया है।  कल यानी 5 दिसंबर को भारत में कोरोना के 21 नए विदेशी मामले सामने आए हैं जिनमें ओमिक्रॉन वेरिएंट होने की जानकारी मिल रही है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएगें कि यह आपके लंग्स पर कितना असर करता है और क्यों इसको डेल्टा से भी खतरनाक बताया जा रहा है |

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने इसी साल अप्रैल से जून के महीनों में काफी तबाही मचाई थी| इसके बाद जब हालात सामान्य हुए तो केंद्र सरकार ने कई राज्यों से अपने क़ानूनी प्रतिबंध हटा दिए थे, जबकि चिकित्सा विशेषज्ञों ने अब तीसरी लहर के आने की चेतावनी दे रहे हैं| खबर है कि सभी राज्यों को आने वाले समय के लिए तैयार रहने की सलाह दे दी गई है| लोगों के मन में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) को लेकर इस बात की चिंता है कि यह वायरस वैक्सीन की डबल डोज का असर भी खत्म कर रहा है| यह व्यक्ति की रोगों से लड़ने की शक्ति को खत्म करने का काम कर रहा है, इसका असर सीधा इन्सान के लंग्स पर हो रहा है जिसके कारण उनकी मृत्यु जल्दी हो सकती है|

ओमिक्रॉन(Omicron Variant) और वैक्सीन

 

कुछ समय से भारत में कोरोना के मामले कम हो गए थे इनकी रफ्तार 10,000 प्रतिदिन रह गई थी जिसकी वजह लोगों द्वारा किया गया आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन और टीकाकरण था| अभी तक देश में 80% लोगों को वैक्सीन लग चुकी है परन्तु जब से यह खबर आई है कि वैक्सीन का वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) पर कोई असर नही होता, इसके बाद से ही लोगों में तनाव और डर का माहोल है| ये बात तो आपको पता ही है कि डेल्टा के उपर भारतीय वैक्सीन कोविशील्ड का असर 60 से 65 % तक रहा था| लेकिन ओमिक्रॉन के कुल 53 म्यूटेशन में से अकेले स्पाइक प्रोटीन में 30 से ज्यादा म्यूटेशन पाए जाते हैं जिसके कारण किसी भी वैक्सीन का इसके उपर प्रभाव नही पड़ता है|

ओमिक्रॉन और कोरोना में अंतर:

आधुनिक रिपोर्ट से पता चला है कि नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) इतना खतरनाक है कि 35 से 40 लोगों को अपने साथ संक्रमित कर सकता है, जबकि डेल्टा प्लस का एक रोगी 5 से 6 लोगों को ही संक्रमित करता था| इसका मतलब ये बात पूरी तरह से साफ़ है कि जो लोग पहले कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वह ओमिक्रॉन का आसान शिकार बन सकते हैं| बता दें कि अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने के 90 दिनों बाद भी पॉजिटिव ही आती है तो उस केस को ओमिक्रॉन वायरस की कैटगरी में रखा जाएगा| जब इस वायरस का असर दिखना शुरू ही हुआ था, उसी समय विशेषज्ञों ने ओमिक्रॉन को काफी जानलेवा बता दिया था| पिछले काफी हफ्तों से भारत डेंगू वायरस से भी लड़ रहा है, लोगों को कई जगहों पर बेड भी नही मिल रहे थे, इसने यह भी बता दिया है कि नए कोरोना वेरिएंट (Omicron Variant) ओमिक्रॉन के लिए भारत कितना तैयार है |

ओमिक्रॉन के मुख्य लक्षण:

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमिक्रॉन के लक्षणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नही की है, परन्तु खबरें हैं कि इसके लक्षण कुछ अलग भी हो सकते हैं| कोरोना की दूसरी लहर डेल्टा में लोगों का स्वाद और सूंघने की क्षमता भी चली गई थी, लेकिन इसके बारे में कोई पुख्ता सबूत नही मिल पाए हैं| इसलिए निम्नलिखित लक्षण को पहचान कर ही आप ओमिक्रॉन (Omicron Variant) का पता लगा सकते हैं|

  • पहले कोरोना का शिकार हो चुके इंसान को साँस लेने में ज्यादा तकलीफ हो सकती है|
  • इसमें व्यक्ति के गले में खराश रहती है |
  • रोगी को हमेशा हल्का-हल्का बुखार बना रहता है |
  • शारीरिक गतिविधि कम होने पर भी इंसान थका-थका और सुस्त रहता है |
  • उचित आहार लेने पर भी सिरदर्द और कमजोरी रहती है |
  • बात करते समय भी व्यक्ति के साँस फूलने लगते हैं |
  • रोगी को सीने में दर्द रहने लग जाता है |
  • शरीर के जोड़ों में दर्द और त्वचा पर खुजली हो सकती है |
  • स्थिति नाजुक हो जाने पर व्यक्ति बोलने में भी असमर्थ हो जाता है |
  • आँखों में जलन, खुजली और वह लाल रहने लग जाती हैं |

कुछ समय पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमिक्रॉन को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि यह एक भयानक वायरस बताया गया है| लोगों को संकेत करते हुए बताया गया है कि खतरनाक म्यूटेशन की वजह से इस वायरस का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ेगा कि उसको रोकना मुश्किल हो सकता है| सामान्य अवस्था में इसको दूर करना आसान होगा लेकिन जब इसका संक्रमण फैलना शुरू हुआ तो यह काफी नुकसानदाई हो सकता है|

यहाँ है सबसे ज्यादा असर:

इस समय इजरायल में कोरोना के मामले काफी बढ़ रहे हैं, इसलिए वहां कि सरकार ने आने वाले 14 दिनों तक विदेशी फ्लाइटों पर रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं| इसके अलावा जपान और मोरक्को जैसे देशों ने भी इस वायरस के बढ़ने से अपनी सभी सीमाओं को बंद कर दिया है| इन देशों ने एक महीने के लिए बाहर की सभी उड़ानों पर पाबंदी लगा दी है|

ओमिक्रॉन वायरस का उपयोगी इलाज:

जब कोरोना वायरस भारत में दस्तक दे ही रहा था कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संगठन आयुष मंत्रालय ने यष्टिमधु, गुडुची, पिप्पली और अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियों का सेवन करने की सलाह दी थी| यह आपके लंग्स को मजबूती देने के साथ-साथ उसको अनेक बिमारियों से भी बचा कर रखती हैं| इनके अंदर कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन सभी का विशेषज्ञों की उस्थिति में ट्रायल किया था और उसके बाद ही इनको उपयोग करने के बारे में कहा गया था|

अगर आपको पता हो भारत के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने संजीवनी नाम की एक ऐप को भी लोगों के सामने प्रस्तुत किया था। जिसका मकसद भारत की 5000 साल पुरानी आयुर्वेदिक (Ayurvedic) परम्परा के द्वारा लोगों को अपने शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने के बारे में जागरूक करना था| कुछ लोगों ने इस ऐप पर अपना अनुभव भी साझा किया था| पिछले साल लोगों ने कोरोना को हराने के लिए गिलोय, दालचीनी, तुलसी और नीम के काढ़े का काफी सेवन किया था जिसका असर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में देखने को मिला था| इन सभी के अलावा आप नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) को रोकने के लिए पित्त पापड़ा, लोंग, श्यामा तुलसी, तगड़, उसीर, लाल चंदन और सोंठ का उपयोग वैद्य की सलाह के अनुसार कर सकते हैं। 

Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

[…] Omicron variant has a high number of mutations, which might spread […]

You might also like

error: Content is protected !!